बगहा, जुलाई 30 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नरकटियागंज नगर परिषद के सफाई कर्मी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। दो सूत्री मांगों को लेकर राज्यस्तरीय म्यूनिसिपल कर्मी संघ ने हड़ताल का आह्वान किया है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। संघ के अध्यक्ष मनोज राउत ने बताया कि दैनिक, संविदा एवं अन्य अस्थायी कर्मियों को नियमित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। नहीं किया गया है। नप कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मियों ने अस्थायी कर्मियों को नियमित करने, ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने आदि मांगें की। आउटसोर्सिंग के तहत बहाल कर्मियों को नगर निकाय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से जगह-जगह लगा कूड़े का अंबार प्रदर्शन में तबारक अंसारी, विन...