बगहा, सितम्बर 6 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नरकटियागंज जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर निर्मित तीन रैंप में बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से रेल यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रैंप पर बिजली नहीं लगने से अब तक कई रेल यात्री चोटिल भी हो चुके हैं। गौरतलब है कि नरकटियागंज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन व चार पर एक तथा प्लेटफॉर्म नंबर पांच (प्रस्तावित) पर दो रैंप का निर्माण किया गया है। इन तीनों रैंप से रेल यात्रियों की आवाजाही भी शुरू हो गई है किंतु महीनों गुजरने के बावजूद रैंप में प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई है।

यात्री कठिनाइयाँ रेल यात्री अनिल कुमार सिन्हा, मंसूर मियां,वीरेंद्र पांडे,मुकुंद पासवान,राधा देवी आदि ने कहा कि रैंप पर बिजली की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। दुर्घटना के साथ साथ छी...