Bagaha News: नन्हे हाथों ने बनाई राह, चचरी पुल से 22 गांवों को राहत
बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: रामनगर , एक प्रतिनिधि। दोन के 22 गांवों के लिए आवागमन का संकट खड़ा हुआ तो बच्चों ने राह निकाल दी। डुमरी गांव में 10 से 13 साल के किशोरों ने बांस जुटाकर करीब 15 फीट लंबा चचरी पुल बना दिया। मुख्य सड़क का अप्रोच पुल ध्वस्त होने से ग्रामीण उफनते पानी के बीच आवागमन कर रहे थे। महिलाओं और बुजुर्गों को इस तरह आते-जाते देख बच्चों ने खुद चचरी पुल बनाने की पहल की। इससे फिलहाल ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। डुमरी गांव के किशोर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने महिलाओं को नदी पार करते देखा। इसके बाद अमरजीत कुमार (13), सूरज कुमार (12), बमभोला कुमार (12), लालबाबू कुमार (13), पुष्पांजलि कुमारी (10), प्रीतम, पवन, मनोहर, विवेक और सागर ने ग्रामीणों से सहयोग मांगा। बच्चों ने बांस जुटाए और मेहनत कर करीब 15 फीट लंबा चचरी पुल तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.