बगहा, नवम्बर 26 -- Bagaha News: बेतिया। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के सौजन्य से नर्सरी एवं एलकेजी के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ऑरा पार्लर में एक विशेष ग्रूमिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र में बच्चों ने स्वच्छता, व्यक्तिगत देखभाल एवं साफ-सुथरे रहने की आदतों के बारे में जाना। बच्चों ने खूब मस्ती की और पूरा दिन खुशियों, हँसी, उत्साह एवं ढेर सारे आश्चर्यों से भरा रहा। बच्चों को उपहार एवं जलपान भी दिया गया, जिससे उनकी खुशी और बढ़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...