Bagaha News: ध्वस्त पुलिया पार करने में तीन डूबे, 1 की मौत
बगहा, अक्टूबर 7 -- Bagaha News: बैरिया/श्रीनगर, एक संवाददाता। पुजहा-बेतिया पथ में निमुईया कुंड के पास बाढ़ से ध्वस्त हुई पुलिया में बुधवार दोपहर तीन लोग डूब गये। पास में ही नाव के साथ खड़े नाविक ने दो लोगों को बचा लिया। लेकिन अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। तीनों बकरी खरीदने के लिए बैरिया जा रहे थे। पैदल टूटी पुलिया का पानी पार करने के दौरान घटना घटी। मृतक की पहचान मनुआपुल थाने के तुनिया विशुनपुर के सरफुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। अन्य दो लोग भी उसी गांव के सोनू कुरैशी व अन्य हैं। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि सरफुद्दीन अंसारी, सोनू कुरैशी समेत तीन लोग बकरी खरीदने के लिए मनुआपुल के तुनिया विशुनपुर से पतरखा होते हुए पुजहा पैद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.