बगहा, अक्टूबर 14 -- Bagaha News: मधुबनी। मधुबनी प्रखंड की सिसई एवं चिउरही पंचायत के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। 27 सितंबर को आई बाढ़ से धान एवं गन्ने की फसल को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए कृषि विभाग ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों की सूची जिला मुख्यालय को भेज दी गई है। अब किसानों को मुआवजे की राशि मिलने की उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को बाढ़ का पानी सिसई एवं चिउरही पंचायत में प्रवेश कर गया था। इससे दोनों पंचायतों में बड़े पैमाने पर धान एवं गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा था। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बाढ़ में 16 गांवों के 10,250 किसानों की 2,610 हेक्टेयर फसल बर्बाद बाढ़ के पानी में लगभग 300 से अधिक घर भी डूब गए थे। खेतों में पानी भरने के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे उन्हें आ...