Bagaha News: धनहा पुलिस ने चार अभियुक्तों को भेजा जेल
बगहा, अगस्त 23 -- Bagaha News: मधुबनी। धनहा थाना पुलिस ने शनिवार की रात अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर चार प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में तमकुहा गांव निवासी बिजली साह, हथुअहवा गांव निवासी गोलू राम व भोलू राम तथा पिपरपाती गांव निवासी गुड्डू यादव शामिल हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बिजली साह के खिलाफ बिजली विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वहीं, गोलू राम, भोलू राम और गुड्डू यादव 307 के प्राथमिकी अभियुक्त हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.