बगहा, अक्टूबर 5 -- Bagaha News: नरकटियागंज। हिसं। न्यू स्वदेशी शुगर मिल, नरकटियागंज की ओर से बाढ़ प्रभावित योगापट्टी प्रखंड में सोमवार को करीब दो हजार से अधिक पीड़ितों के बीच राहत पैकेट का वितरण किया गया। चीनी मिल के जीएम आरके तिवारी ने बताया कि कमांड क्षेत्र के गांवों में राहत सामग्री वितरण अभियान चलाया जा रहा है। मानवीय पहल एवं सामाजिक दायित्व के तहत मिल प्रबंधन द्वारा सूखा खाद्य सामग्री युक्त राहत पैकेट वितरित किया जा रहा है। चीनी मिल के डिप्टी जीएम राजीव कुमार त्यागी ने बताया कि भवानीपुर, ढबिया, जगदंबापुर समेत कई गांवों में राहत वितरण करते हुए यह ख्याल रखा जा रहा है कि कोई भी पीड़ित वंचित नहीं हो। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण इन पैकेटों में चूड़ा, बिस्किट, नमक समेत अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल ...