बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: साठी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में सोमवार की सुबह 10 बजे बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें घायल सरजू राम की पत्नी सुनैना देवी (55) की मौत जीएमसीएच में मंगलवार को सुबह आठ बजे हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे, यहां सूचना पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष राजन कुमार समेत पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया पोस्टमर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहू सविता देवी ने बताया कि मेरे घर के सभी पुरुष रोजगार के सिलसिले में पंजाब में हैं। बैद्यनाथ महतो से मेरे परिवार का पूर्व से रंजिश है। मैं पांच माह की गर्भवती हूं। सोमवार को बच्चों के विवाद में मारपीट ...