बगहा, अक्टूबर 7 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण बुधवार को दोन क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पहाड़ी नदियां उफान पर रहीं।

नदियों का उफान बनकटवा करमहिया पंचायत के सेमरहनी दोन और शीतल बाड़ी दोन गांव में भसहा नदी का पानी घुस गया। वही कई स्थानों पर कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचाया हैं। बनकटवा करमहिया पंचायत की बीडीसी पूनम देवी और बीडीसी प्रतिनिधि भूप नारायण महतो ने गांवों में पानी घुसने की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि सेमरहनी दोन के एक दर्जन से अधिक घर इसके कारण प्रभावित हुए हैं।

किसानों की चिंता दोन क्षेत्र में बहने वाली अन्य पहाड़ी नदियों हरहा, भलुई, कापन, खुदी,भलूही और धमनाहा में भी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ गया है। नदियों में उफान आने से तटवर्ती इलाकों पर दबाव बढ़ गया है। कई स्थानों पर ...