बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: बेतिया,एक संवाददाता। दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्व के दौरान आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों की जानकारी डीएम को दी।जिला पदाधिकारी ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को सजग, सतर्क एवं पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एव...