बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: बेतिया, हमारे संवाददाता। प्रकाश के महापर्व दीपावली के अवसर पर रोशनी से पूरा जिला जगमग हो उठा। हर चेहरे पर प्रसन्नता का भाव था और दीप तथा इलेक्ट्रॉनिक झालर की रोशनी से नगर का कोना-कोना जगमग हो रहा था। सुबह से ही नगर की सभी सड़कों के किनारे ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। बाजार में बिक रही सजावट की वस्तुओं की खरीदारी करने में सभी सक्रिय रहे। शाम होने के पहले सभी ने अपने घरों की बेहतरीन सजावट की। रंग बिरंगी फूल, अशोक के पत्ते और इलेक्ट्रॉनिक झालर से हर घर सुसज्जित दिख रहा था। लोगों ने एक दूसरे के घर मिष्ठान और उपहार भेज कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में हर्षोल्लास के साथ मना दीपों का त्योहार शुभ मुहूर्त के अनुरूप सभी ने लक्ष्मी और गणेश की पूजा की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा...