बगहा, अगस्त 9 -- Bagaha News: बेतिया, बतिया कार्यालय बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिले के 06 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में 18 अगस्त से 12 सितंबर तक विशेष जांच शिविर लगेगा। बीईपी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहाय्य उपकरण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराना है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।शिक्षा विभाग का प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांग बच्चा इस कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। शिविर के पहले दिन 18 अगस्त को कन्या मध्य विद्यालय ठकरांहा में जांच शिविर आयोजित की जाएगी। वहीं 19 को ब...