बगहा, जुलाई 12 -- Bagaha News: गौनाहा। सहोदरा पुलिस ने मारपीट व दहेज उत्पीड़न मामले में बसपुर पिपरा गांव से शफीर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी फूल कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि झांसा देकर दूसरी शादी की और अब पति व पहली पत्नी तमन्ना खातून 2 लाख मांग रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...