बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: बेतिया। नगर के लाल बाजार स्थित आशा मार्केट में बुधवार की शाम दवा व्यवसाई को अज्ञात हमलवारों ने धारधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।घायल का इलाज जीएमसीएच मे चल रहा है।घायल जयदेही मेडिसन के थोक व्यवसाई लाल बाज़ार निवासी आशुतोष कुमार उर्फ़ पंकज चौधरी पर 15 से 20 अज्ञात लोगो ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले में उनके सिर, हाथ और बांह पर गंभीर जख्म आए हैं। आरोपितों ने व्यवसायी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ भी की। घायल के जानने वालों ने बेहतर इलाज के लिए आशुतोष को निजी चिकित्सक के पास रेफर करवा कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। व्यवसायी आशुतोष कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वे दुकान पर थे। दुकान के सामने उनकी और आसपास ...