बगहा, जुलाई 20 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया के शम्भुआपुर गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित बुनियादी विद्यालय में सोमवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन व कानून का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकार, साइबर क्राइम, डायल-112 एवं अन्य विषयों को लेकर जागरूक किया। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि वह खुद को कभी भी असहाय या कमजोर न समझें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि स्कूल आते-जाते समय यदि कोई मनचला या असामाजिक तत्व परेशान करे या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो बिना डरे तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पुलिस या थाना के मोबाइल संख्या-9031826948 पर दें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। युवाओं में बढ़ रहे सूखे नशे (जैसे स्मैक, चरस, गा...