बगहा, अक्टूबर 27 -- मझौलिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत Bagaha News: बेतिया/मझौलिया। एसं/एप्र। मझौलिया थाने के थरेसरी चौक के समीप सोमवार शाम वाहन की ठोकर से बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। वह मझरिया के वार्ड-2 के यादव लाल सहनी का पुत्र सुरेंद्र कुमार सहनी(29) था। एसआई पुरषोत्तम पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना पर घटनास्थ पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार की सुबह जीएमसीएच में पोस्टमार्टम रूम के बाहर भाई राज कुमार ने बताया कि सुरेंद्र का एक महीना पहले एपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार को डॉक्टर से दिखाने बेतिया गया था। शाम को ...