Bagaha News: तेंदुआ ने बनाया तीन बकरियों को शिकार
बगहा, नवम्बर 5 -- Bagaha News: वाल्मीकिनगर, एप्र। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी क्षेत्रों में इन दिनों वन्य जीवों की चहलकदमी से लोगो में भय व्याप्त हो चला है।इसी क्रम में बुधवार की रात वन क्षेत्र से निकल कर एक तेंदुआ बिसहा गांव निवासी नजरुल हसन के कैम्पस में घुस कर तीन बकरी को अपना शिकार बना लिया।विदित हो कि नजरुल हसन का चारदीवारी 7 से 8 फीट ऊंचा है,बाबजूद इसके चारदीवारी को फांद कर तेंदुआ कैम्पस में जा घुसा।पशुपालक नजरूल हसन ने बताया कि पशु बथान में बंधी बकरियों में से दो बकरी को मार कर घटना स्थल पर ही छोड़ दिया तथा एक बकरी को मार कर दीवार फांद कर अपने साथ घसीटते हुए वहां से लेकर मृत त्रिवेणी कैनाल के बांध पर ले जाकर उसे खा गया।खोज बिन के दौरान बकरी के शरीर का कुछ अवशेष उक्त स्थल पर मिला है।जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.