बगहा, जुलाई 4 -- Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। प्रखंड की मंझरिया पंचायत के सिसकारी गांव के समीप रेल बांध पर शुक्रवार की रात तेंदुआ ने एक बकरी और एक कुत्ते का शिकार कर किया। एक ही रात में तेंदुए के दो-दो शिकार करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सरपंच अनुरुद्ध सहनी ने बताया कि शुक्रवार की शाम दियारा से लोग काम करके घर लौट रहे थे। इसी क्रम में लोगों की नजर रेल बांध पर मरी हुई बकरी पर गई। जब लोग पास गये थे देखा कि बकरी पर किसी जानवर ने हमला किया है। उससे थोड़ी दूर आगे ही कुत्ते का भी शव मिला। यह भी पढ़ें- Bagaha News: पिपरासी दियारा में तेंदुए का आतंक, बकरी को बनाया शिकार उसे भी किसी जानवर ने मारा था। लोगों का कहना है कि तेंदुए ने ही दोनों का शिकार किया है। इधर, सितुहिया गांव के महेंद्र चौहान की बकरी को तेंदुआ ने मारने की जानकारी दियार...