बगहा, जुलाई 26 -- Bagaha News: मझौलिया। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल हुए वीडियो और फोटो के मामले में मझौलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकुंद कुमार, पिता जयराम शर्मा, निवासी श्रीपुर विशुनपुरवा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण, लक्ष्मण कुमार, पिता वचन चौधरी, निवासी माधोपुर शिवनगर, वार्ड संख्या-02 तथा बादल कुमार, पिता प्रेमनाथ सिंह, माधोपुर, थाना मझौलिया शामिल हैं। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ इन युवकों का वीडियो एवं फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: बंदूक, दो देशी तमंचे व खासी संख्या में जिन्दा कारतूस सहित तीन बदमाश दबोचे

ह...