बगहा, अगस्त 8 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। वीटीआर के जंगल से निकलकर रिहायशी और मैदानी इलाकों में बाघ की लगातार चहलकदमी की सूचना से वन विभाग अलर्ट मोड पर है। बाघ की गतिविधियों को देखते हुए शनिवार को मदनपुर वन क्षेत्र से सटे गांवों में वन विभाग की टीम ने माइकिंग कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की। वनरक्षी सुजीत पासवान के नेतृत्व में टीम ने मदनपुर, गोबरहिया समेत आसपास के गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को जंगल व उससे सटे क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की। वन विभाग के अनुसार, तिरहुत नहर के समीप सरेह में बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मदनपुर वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मोहना के पास भालू दिखने से ग्रामीणों में दहशत वनकर्मियों की टीम बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। मदनपुर व...