Bagaha News: तालीमी मरकज कर्मियों ने बनाई प्रखंड कमेटी लंबित मानदेय सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बगहा, जुलाई 19 -- Bagaha News: योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर परिसर में रविवार को तालीमी मरकज कर्मियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता हलीम अंसारी ने की।इसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के तालीमी मरकज कर्मियों ने भाग लिया।बैठक में प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक तालीमी मरकज कर्मियों की समस्याओं के समाधान, संगठन को मजबूत बनाने,नियमावली में संशोधन,शोषण से मुक्ति दिलाने तथा प्रखंड से जिला स्तर तक लंबित मानदेय का भुगतान कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया गया।इसमें वकील अहमद को अध्यक्ष,शाहंगीर अंसारी को सचिव,हलीम अंसारी को कोषाध्यक्ष,असगर अंसारी को मीडिया प्रभारी,मदिना खातून को उपाध्यक्ष,फरमान मियां को उप सचिव तथा महरे आलम को सलाहकार चुना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.