बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: जगदीशपुर,एसं। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत 9 जून 2025 को आवेदन देकर मांगी गई सूचना करीब डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर आवेदक शंभू शरण सिंह ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस मामले में डीएम से हस्तक्षेप कर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। आवेदक के अनुसार उन्होंने 9 जून 2025 को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन देकर आदर्श उच्च विद्यालय जगदीशपुर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इसमें विद्यालय में सेवा शर्तों के आधार पर नियुक्त शिक्षकों की संख्या,नाम,पदनाम,शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की योग्यता तथा नियुक्ति संबंधी विवरण शामिल थे। इस मामले में डीईओ व आदर्श उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट मांगी गई थी। लेकिन निर्धारित समय सीमा के साथ-साथ...