Bagaha News: डूब रही किशोरी को बचाने युवती पानी में कूदी, दोनों की मौत
बगहा, जुलाई 17 -- Bagaha News: सिकटा (पश्चिम चम्पारण)। सिकटा थाने के भारत-नेपाल सीमावर्ती गांव हसनपुरा में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सिकटा नदी के पानी में डूब रही एक किशोरी को बचाने गई युवती की भी डूबने से मौत हो गई। मृतकों में चनपटिया थाने के पुरैना गांव के दिवंगत रमान अंसारी की पुत्री जिया फिरदौस (12 वर्ष) और हसनपुरा के अली हुसैन अंसारी की पुत्री गुलशन खातून (18 वर्ष) शामिल हैं। जिया अपने मौसा सदा हुसैन के हसनपुरा स्थित घर पर रहती थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश के कारण सिकटा नदी उफान पर है। नदी का पानी हसनपुरा गांव में करीब चार फीट तक फैला हुआ है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: डूब रही किशोरी को बचाने युवती पानी में कूदी, दोनों की मौतदुर्घटना का वर्णन शुक्रवार दोपहर पड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.