Bagaha News: डुमरिया मारपीट में दो केस, दो को जेल
बगहा, सितम्बर 20 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के डुमरिया गांव में दो पक्षो के बीच घटी मारपीट की घटना में दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कराई गयी है। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर कुल 24 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीरन साह और उसकी पत्नी सरिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तेज प्रताप साह के आवेदन पर 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें सरिता देवी, वीरन साह, भरत साह समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है। वहीं बसंती देवी के आवेदन पर 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें तेज प्रताप साह,ममता देवी समेत अन्य शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के पीछे भूमि विवाद है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.