बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: चनपटिया। कुमारबाग थाने के तुरहापट्टी तिवारी टोला के डीजे संचालक आदित्य कुमार (22) का शव घर से दो किमी दूर गांव के ही श्मशान घाट के पास झाड़ी में मंगलवार सुबह में मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पिता हरेंद्र साह ने कुमारबाग थाने में आवेदन देकर गांव के सिडू तिवारी और वृहस्पति तिवारी पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुटी है। पिता हरेंद्र साह ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे गांव के सिडू तिवारी और वृहस्पति तिव...