Bagaha News: डीएलएड प्रशिक्षुओं का स्वागत
बगहा, नवम्बर 18 -- Bagaha News: बेतिया। शहर के मेहदियाबारी स्थित चाणक्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डीएलएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि एवं संस्थान के चेयरमैन प्रतीक एडविन शर्मा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण भी करते हैं। प्रशिक्षुओं से ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की अपील की। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कॉलेज की शैक्षणिक परंपरा, अनुशासन और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.