Bagaha News: डीआईजी ने मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को किया निलंबित
बगहा, अक्टूबर 17 -- Bagaha News: बेतिया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह को कर्तव्यहीनता के आरोप में चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कंचन भाष्कर को मुफ्फसिल थाने की कमान सौंपी गई है। एसएसपी कार्यालय से आदेश के बावजूद आवेदक सुरेंद्र प्रसाद के आवेदन पर एफआईआर नहीं दर्ज करने पर डीआईजी ने यह कार्रवाई की है। इसकी शिकायत डीआईजी तक पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार आवेदक सुरेंद्र प्रसाद ने अपनी बेटी की शादी तय होने के पर आवेदन दिया था। उनका आरोप था कि शादी के लिए 25 लाख रुपये में बात तय हुई थी और पूरी राशि दिए बिना शादी की तारीख तय नहीं करने की बात कही जा रही थी। आवेदक के पास रुपये देने से संबंधित साक्ष्य भी मौजूद थे। इसके बावजूद उनके आवेदन पर एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही थी। एफआईआर दर्ज कराने के लिए सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.