बगहा, अगस्त 25 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नगर के मेन रोड स्थित डिस्ट्रिक बोर्ड की 78 डिस्मिल जमीन को अब अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को उप विकास आयुक्त के निर्देश पर डिस्ट्रिक बोर्ड के अभियंताओं की टीम ने हाई स्कूल चौक से चीनी मिल रोड तक भूमि की पैमाइश कर अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया।

अतिक्रमण का चिन्हन करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में टेंपो स्टैंड, दर्जनभर पक्के मकान, शौचालय, यात्री पड़ाव समेत शहीद स्मारक के सामने स्थित मकान और होटलों को चिन्हित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक बोर्ड के सहायक अभियंता मोहन साह के नेतृत्व में हुई पैमाइश में कनीय अभियंता पिंकु कुमार, अमीन सुजीत कुमार,दिनदयाल प्रसाद, आलोक कुमार और राजेंद्र राउत शामिल रहे। सहायक अभियंता ने बताया कि खाता संख्या 266, खेसरा 312 में दर्ज 78 डिस्मिल भूमि...