Bagaha News: ठाड़ी में बाघ की चहलकदमी से दहशत में जी रहे ग्रामीण
बगहा, सितम्बर 9 -- Bagaha News: वाल्मीकि नगर। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल-2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के हवाई अड्डा के समीप ठाड़ी गांव में कुट्टी मंदिर के नजदीक गन्ने के खेत में मंगलवार को बाघ के पगमार्क मिले। बाघ की चहलकदमी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत कायम हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पगमार्क देखकर बाघ की पुष्टि की। ड्रोन कैमरे से बाघ की निगरानी की जा रही है। बता दें कि बीते 15 अगस्त को जंगल के समीप गन्ने के खेत में भेड़िहारी निवासी विजय हलदर को बाघ ने मार डाला था। ठाड़ी गांव के गन्ने के खेत भी जंगल से सटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- गेंधरिया में मिले बाघिन के पगचिन्ह, लोगों में दहशत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि बाघ के पगमार्क पाए गए हैं। वन कर्मियों द्वारा रात-दिन मॉनिटरिंग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.