बगहा, जुलाई 18 -- Bagaha News: बगहा। बगहा एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार की देर शाम ठकराहा एवं नदी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की एवं अनुसंधान में तेजी लाने तथा पुराने मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ने संचिकाओं के रखरखाव, अभिलेखों के संधारण और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुसंधान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...