बगहा, जुलाई 15 -- Bagaha News: ठकराहा, निज प्रतिनिधि। सुदूरवर्ती ठकराहा प्रखंड के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री द्वारा राज्यभर में 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किए जाने के बाद ठकराहा में भी नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ कर पठन-पाठन की शुरुआत कराई गई। उद्घाटन समारोह प्रखंड स्थित जीएमयू माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और शिक्षा प्रेमियों की मौजूदगी में बीडीओ,सीओ व प्राचार्य समेत ठकराहा मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र तिवारी व संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. निजामुद्दीन अली द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कॉलेज का शुभारंभ किया गया। समारोह में बीडीओ आरके राघव, सीओ शशि कुमार भास्कर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार, महावि...