बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: बगहा, नप्र। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अपने घर लौट रहे प्रवासियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की लेटलतीफी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर, गुजरात समेत देश के विभिन्न बड़े शहरों से बगहा और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने वाले प्रवासियों को लंबी और थकाऊ यात्रा करनी पड़ रही है। मंगलवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब तीन घंटे और अवध एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे की देरी से बगहा पहुंची। इससे यात्रियों को स्टेशन पर भी इंतजार करना पड़ा और घर पहुंचने में भी विलंब हुआ। सबसे अधिक परेशानी सत्याग्रह एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को हुई। ट्रेन में पेंट्रीकार की सुविधा नहीं होने के कारण लंबी दूरी की यात्रा के दौर...