बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: मधुबनी। नदी थाना क्षेत्र के नैनहा गांव में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद पशुपालक परिवार में शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनहा गांव निवासी शर्मा यादव की भैंस गांव के समीप घास चर रही थी। इसी दौरान वह पास में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गई। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर में करंट प्रवाहित होने के कारण भैंस उसकी चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। वहीं पशुपालन विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराया ...