बगहा, जुलाई 3 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के जुड़ी मियां टोला गांव के समीप ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।घटना गुरुवार की देर रात्रि की है। मृतक की पहचान हरसरी पुरैनिया गांव निवासी लक्ष्मण पासवान( 28 ) के रूप में हुई है। ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में नरकटियागंज के तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और एक सांड को भी रौंदते चला गया। घटना में बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।वही सांड भी बुरी तरह से घायल हो गया है। ठोकर की आवाज इतनी तेज थी कि लोगो की नींद खुल गई। सड़क पर आने से पहले ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो चुका था।ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई है। उन्...