बगहा, जुलाई 26 -- Bagaha News: नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि टीपी वर्मा कॉलेज का 56वां स्थापना दिवस रविवार को सादे समारोह में मनाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के संस्थापक स्व. तारकेश्वर प्रसाद वर्मा व स्व. आलोक वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण तक ही सीमित रही। पूर्व विधायक रश्मि वर्मा ने दोनों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह, महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि हर वर्ष की तरह इस बार स्थापना दिवस पर कोई सांस्कृतिक, शैक्षणिक या अन्य विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। समारोह में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी काफी कम रही। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्रों के बीच चर्चा रही कि कॉलेज का 56वां स्थापना दिवस अपेक्षाकृत फीका रहा और केवल...