बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र के खलवा खाप टोला गांव में बीते रात युवकों ने एक साजिश के तहत अर्जून राम को घर से बुलाकर टंगूली से प्रहार कर घायल कर दिया। आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी नौतन में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। इस संबंध में घायल अर्जुन राम ने थाने में आवेदन देते हुए घटना में शामिल युवकों को आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार घायल युवक पिछले कई महीनों से खलवा खाप टोला गांव में अपने बहन के घर रह रहा था। हालांकि अर्जून राम पर हुए हमले के कारणो का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच पडताल कर रहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...