बगहा, जुलाई 31 -- Bagaha News: नौतन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर के श्यामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह छापेमारी कर झाडी में रखें 52 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान को गुप्त सूचना मिली कि गंडक दियारा के रास्ते श्यामपुर गाँव में शराब का खेप लाकर धंधेबाज झाडी में छिपाकर रखा हुआ। बताया कि प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। अजय यादव के घर के पीछे छठ घाट के पास से शराब को बरामद कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...