Bagaha News: झंडा नहीं फहराने मेंं एएनएम से शोकॉज
बगहा, अगस्त 19 -- Bagaha News: बगहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर ध्वजारोहण नहीं कराने के मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा एक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दो एएनएम को ज़बाब तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों कर्मियों को दो दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। पीएचसी बगहा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश सिंह नीरज ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र जैनी टोला की एएनएम सरोज प्रकाश एवं सरिता कुमारी को 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने स्वास्थ्य उपकेंद्र पर उपस्थित होकर ध्वजारोहण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया था। आरोप है कि दोनों एएनएम ने निर्देश के बावजूद ध्वजारोहण नहीं कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.