बगहा, जुलाई 29 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करते हैं। गुरु के सान्निध्य में ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है और संस्कारों से युक्त समाज का निर्माण संभव होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान दिया गया है, क्योंकि गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उक्त बातें सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय ने कहीं। बुधवार को विद्यालय में गुरु पूर्णिमा एवं वेदव्यास जयंती के पावन अवसर पर पूर्व आचार्य, पूर्व प्रधानाचार्य, दीदी जी एवं पूर्व छात्र-छात्रा संगम सह गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- Munger News: गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश: संजय कुमार सिंह ...