बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नगर के जोलहा टोली मोहल्ले में शनिवार की रात हुई झड़प के बाद आयोजित इस बैठक में शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने व संचालन औबेदुर रहमान ने किया। बैठक के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने जोलहा टोली में हुई झड़प को नशेड़ियों के बीच हुए विवाद का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति सामाजिक सौहार्द के लिए चुनौती बन रही है। एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में सक्रिय नशेड़ियों एवं असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएं...