बगहा, अक्टूबर 13 -- Bagaha News: बेतिया,एसं। जीएमसीएच में मनोरोग विभाग और सर्जरी आइसीयू शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पांच आइसीयू और पांच पीसीयू बेड भी चालू किया जाएगा। इन सुविधाओं के शुरू होने से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर होने पर आइसीयू में बेड बढ़ाने का रास्ता भी साफ हो गया है। फिलहाल अस्पताल में 12 बेड का आइसीयू चल रहा है। इसकी क्षमता 24 बेड करने की योजना है। लगभग 180 जीएनएम को नियुक्ति का पत्र जारी हो गई है। नियुक्ति के बाद अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों की उपलब्धता बढ़ेगी। जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मनोरोग विभाग और सर्जरी आइसीयू शुरू करने की तैयारी है। साथ ही पांच आइसीयू और पांच पीसीयू बेड भी चालू किए जाने हैं। इन ...