बगहा, अक्टूबर 25 -- Bagaha News: बेतिया,एसं। सतत चिकित्सा शिक्षा(सीएमई) यह ऐसी शैक्षिक गतिविधियां और पाठ्यक्रम हैं जो डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों को अपने ज्ञान, कौशल और नैदानिक क्षमताओं को अपडेट रखने में मदद करते हैं। इसका उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नए शोध,नई तकनीकों,और इलाज के नए तरीकों से स्वास्थ्य कर्मियों को अवगत कराना है ताकि मरीजों को बेहतर देखभाल मिल सके। शुक्रवार को मेदांता पटना और जीएमसीएच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हृदय एवं बाल रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। वहीं, स्थानीय चिकित्सकों को सीएमई के जरिए चिकित्सा संबंधी नई जानकारियों और सीपीआर प्रशिक्षण से आपात स्थिति में जीवन बचाने के तरीके बताए गए।मेदांता के डॉ.आशीष सपरे और डॉ. चंद्रशेखर सिंघा ने बच्चों में गं...