बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: बेतिया/बगहा, बेप्र/हसं। जिले के 81 शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच होगी। निगरानी विभाग की ओर से प्रमाण पत्रों को अपठनीय और अस्पष्ट बताये जाने के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बेतिया और बगहा दो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। इसके तहत संबंधित शिक्षकों के मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक, टीईटी, प्रशिक्षण के प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच करायी जाएगी।

जांच के दौरान समस्याएं जानकारी के अनुसार, निगरानी की जांच के दौरान शिक्षकों की ओर से पूर्व में जमा कराये गये प्रमाण पत्र स्पष्ट रूप से पढ़ने योग्य नहीं मिले। कई प्रमाण पत्रों की छायाप्रति अस्पष्ट होने के कारण उनमें दर्ज नाम, अंक, संस्थान और अन्य विवरणों का सत्यापन करने में परेशानी सामने आयी। इसके बाद संबंधित शिक...