बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: बगहा। पश्चिम चम्पारण के प्रधान जिला न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र गुरुवार को बगहा न्यायालय में अपने प्रथम कैंप कोर्ट के लिए पहुंचे। उनके आगमन पर न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार द्विवेदी ने प्रधान जिला न्यायाधीश का अभिवादन किया। न्यायालय परिसर में कैंप कोर्ट की कार्यवाही संपन्न हुई। कैंप कोर्ट के दौरान न्यायिक कार्यों से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। प्रधान जिला न्यायाधीश के आगमन को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी उत्साह रहा। उन्होंने न्यायालय के कामकाज को सुचारु और प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: अधिकाधिक मामलो के निष्पादन पर दें ध्यान कैंप कोर्ट की कार्यवाही के बाद प्रधान जिला न्याय...