बगहा, नवम्बर 2 -- रामनगर में जाम से लोग परेशान Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। सोमवार को एक बार फिर शहर की प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम लग गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम का असर रैली बाजार, अंबेडकर चौक, प्रखंड कार्यालय रोड, श्याम ज्योति सिनेमा रोड, त्रिवेणी नहर चौक और सरयू सिंह चौक तक देखने को मिला। इन सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह थी कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों को भी निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा था। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को यातायात सामान्य कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में रोजाना लगने वाले जाम की प्रमुख वजह सड़कों के ...