बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन में उप प्राचार्य के रूप में तारा देवी ने कार्यभार ग्रहण किया। नवोदय के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि इस अवसर पर नये उप प्राचार्य सह प्रभारी प्राचार्य का स्वागत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में वरिष्ठतम शिक्षक अजय कुमार के द्वारा गुलदस्ता भेंटकर किया गया। उप प्राचार्य ने विधार्थियों शिक्षकों, एवं कर्मचारियों की सभा को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि चम्पारण की भूमि पर सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, अनुशासन, समय की पाबंदी , सतत् परिश्रम, अच्छा आचरण एवं निष्ठा हीं संस्था के सफलता का मूल मंत्र है। हम सभी नवोदय विद्यालय के मूल लक्ष्य विद्यार्थियों के सार्वभौमिक विकास के लिए एकजुट होकर अपना कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...