बगहा, नवम्बर 28 -- Bagaha News: हरनाटाड़ । गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही वीटीआर के जंगल, जलाशयों समेत उदयपुर पक्षी आश्रयणी में सात समंदर पार से प्रवासी पक्षियों का पहुंचना शुरू हो गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही मेहमान पक्षियों के आने का सिलसिला बढ़ रहा है। वीटीआर प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की टीम तैनाती की है। ये पक्षी शीतकालीन प्रवास व प्रजनन के लिए सैंकड़ों किमी की यात्रा कर पहुंचे हैं। अगले वर्ष मार्च महीने तक ये पक्षी वीटीआर और उदयपुर पक्षी आश्रयणी में प्रवास करेंगे। जंगल सफारी व गंडक में बोटिंग व रीवर पाथवे पर घुमने के दौरान पर्यटक पक्षियों के करलव व अठखेलियों देखकर मुग्ध हो रहे हैं। सात समंदर पार से पहुंचे साइबेरियन पक्षी पर्यटकों के रोमांच को दोगुना कर दे रहे हैं। बता दें कि वीटीआर के जंगल व जलाशय में 350 सौ से ...