बगहा, जुलाई 25 -- Bagaha News: योगापट्टी एक संवाददाता। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर असर डाला है।योगापट्टी प्रखंड की सिसवा मंगलपुर पंचायत के तीन सरकारी विद्यालयों में पानी घुसने और सड़क मार्ग डूब जाने के कारण 30 जुलाई तक पठन-पाठन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।इससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो गई है।प्रभावित विद्यालयों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगलपुर रखही, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवनिया तथा प्राथमिक विद्यालय बैसिया उर्दू शामिल हैं।तीनों विद्यालयों के परिसर में पानी भर गया है।जबकि आने-जाने वाली सड़क भी जलमग्न होने से छात्रों और शिक्षकों का आवागमन असुरक्षित हो गया है।ऐसे में शिक्षा विभाग ने एहतियात के तौर पर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।वही इधर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताय...