बगहा, अक्टूबर 6 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह रतनपुरा गांव में छापेमारी कर घास काटने वाली मशीन के नीचे जमीन में बने तहखाने से 86 अदद किंगफिशर केन बियर और 65 अदद एटपीएम टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से शराब धंधेबाज रतनपुरा निवासी जोखू साह (47) को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज पूर्व में भी शराब मामले में जेल जा चुका है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोखू साह अपने घर से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई प्रदीप कुमार सिंह समेत पुलिस बल रतनपुरा गांव पहुंचा और उसके घर में छापेमारी की। तलाशी में घास काटने वाली मशीन म...